राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मॉरीशस में छुट्‍टी घोषित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (00:18 IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उत्साह का माहौल है। अमेरिका में हिन्दू समुदाय इस दौरान मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस बीच, मॉरीशस सरकार ने 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए छुट्‍टी घोषित की है। हालांकि यह छुट्‍टी 2 घंटे की होगी। 
 
जानकारी के मुताबिक मॉरीशस सरकार ने वहां के सनातनी अधिकारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान दो घंटे मॉरीशन में हिंदू धर्म के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वे इस दौरान समारोह को देख सकेंगे। 
 
भारत के कई राज्यों में छुट्‍टी : दूसरी ओर, भारत में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी की छुट्‍टी की घोषणा की जा चुकी है। गोवा और हरियाणा में भी छुट्‍टी किए जाने की खबर है। राजस्थान में छुट्‍टी तो घोषित नहीं हुई है, लेकिन इस दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। 
 
अयोध्या में होगी आतिशबाजी : अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की शाम सरयू तट पर दिवाली जैसा जश्न मनाया जाएगा। इस दिन दीपोत्सव के साथ ही सरयू तट पर आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शुक्रवार को कहा कि 18 जनवरी से अयोध्या में निजी भवनों के निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा।
 
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 ‘पुलिस गाइड’ तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को ‘डिजिटल टूरिस्ट’ ऐप शुरू किया जाएगा। दयाल ने बताया कि 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच अयोध्या में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और सभी कार्यालयों में विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां

फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

अगला लेख