आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर गृहमंत्री शाह ने शोक व्यक्त किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Home Minister Amit Shah expressed grief over the demise of Acharya Vidyasagar Maharaj : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जैन मुनि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि यह देश और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गृहमंत्री ने कहा कि विद्यासागर महाराज ने अपनी अंतिम सांस तक मानवता के कल्याण को प्राथमिकता दी।
 
शाह ने कहा कि विद्यासागर महाराज प्रत्‍येक व्यक्ति और ब्रह्मांड के कल्याण के अपने संकल्प के प्रति नि:स्वार्थ रूप से प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, महा मुनि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जैसे महान पुरुष का निधन देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
 
गृहमंत्री ने कहा कि विद्यासागर महाराज ने अपनी अंतिम सांस तक मानवता के कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऐसे बुद्धिमान व्यक्ति का सान्निध्‍य, स्नेह और आशीर्वाद मिला। शाह ने कहा कि विद्यासागर महाराज ने आचार्य, ‘योगी’, विचारक, दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में इन सभी भूमिकाओं में समाज का मार्गदर्शन किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कॉकपिट में क्यों होता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खोलता है ये विमान हादसे के पीछे का राज

अगला लेख