कोरोनावायरस से जंग, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइड लाइंस

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (17:03 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय ने नई गाइड लाइंस जारी की हैं। मंत्रालय द्वारा जारी यह गाइड लाइंस 1 से 31 दिसंबर तक लागू रहेंगी। 
 
गृह मंत्रालय की गाइड लाइंस के मुताबिक कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्यों में कड़ाई से उपाय लागू करने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक कंटेनमेंट झोन में सभी एहतियातों के पालन कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

गाइड लाइंस के मुताबिक निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर किसी भी प्रकार का स्थानीय लॉकडाउन लागू करने के पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों को केंद्र से अनुमति लेनी होगी। कोविड-19 की स्थिति के अपने आकलन के आधार पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश केवल निषिद्ध क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू जैसी स्थानीय पाबंदियां लगा सकते हैं।
इसके साथ ही गाइड लाइंस में कहा गया है कि  कंटेनमेंट झोन की सूची को संबंधित राज्यों की वेबसाइटों पर भी प्रकाशित करना होगा। कंटेनमेंट झोन में सिर्फ जरूरी गतिविधियों की ही अनुमति होगी। स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरी सेवाओं को छोड़कर यहां प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 
 
नई गाइडलाइंस के मुताबिक सिनेमाघर, थिएटर, स्वीमिंग पूल आदि को लेकर जारी पाबंदियां यथावत हैं। स्वीमिंग पूल्स का इस्तेमाल सिर्फ ट्रेनिंग के लिए ही हो सकेगा। सामाजिक, धार्मिक आदि कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। यदि राज्य सरकारें को लगता है तो वे इस संख्या को परिस्थितियों के अनुरूप कम कर सकती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख