Hanuman Chalisa

मुश्किल में राम रहीम की हनीप्रीत, देशद्रोह का भी मामला

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (09:42 IST)
पंचकूला। हरियाणा पुलिस ने सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दत्तक पुत्री हनीप्रीत के खिलाफ दर्ज मामले में अब देशद्रोह की धारा भी जोड़ दी है।
 
पंचकूला के पुलिस आयुक्त ए एस चावला ने बताया कि पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार डेरा के मुखपत्र 'सच्च कहूं' के पत्रकार सुरेंद्र धीमान और अन्य लोगों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में अब यह धारा भी जोड़ने का फैसला लिया है। राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में फिलहाल रोहतक जेल में बंद है।
 
उल्लेखनीय है कि हनीप्रीत डेरा प्रमुख को सजा होने के बाद से ही फरार है। पुलिस उसे और डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा को मोस्ट वांटेड घोषित कर उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
 
गत 25 अगस्त को स्थानीय सीबीआई अदालत के डेरा प्रमुख को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख