Hanuman Chalisa

हनीप्रीत की सूचना दो, एक लाख इनाम पाओ...

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (15:15 IST)
राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर जहां आज देश मे अलग अलग चर्चा है, वहीं शाहजहांपुर के एक समाजसेवी ने हनीप्रीत की सूचना देने पर एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर में जगह-जगह हनीप्रीत के वांटेड लिखे पोस्टर लगवा दिए हैं। साथ ही वे हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए।
 
डेरा प्रमुख राम रहीम तो अपनी करनी की सजा जेल में भुगत रहा है, लेकिन उसकी कथित बेटी फरार चल रही है, जिसको पुलिस लगातार ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। गुरुवार को को शाहजहांपुर के जाने माने समाजसेवी फकीरे लाल भोजवाल ने हनीप्रीत की सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है, साथ ही वे धरना पर भी बैठ गए।
 
भोजवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगा दिए हैंल जिस पर लिखा है कि वांटेड, सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम। फकीरे लाल का कहना है कि अपना देश राम, कृष्ण, महाबीर, बुद्ध जैसे महान संतों का देश है। राम रहीम जैसे बाबाओं ने इनको बदनाम किया है। 
 
उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों को सजा दिलवाने के लिए वह कुछ भी करेंगे। भोजवाल का कहना है कि राम रहीम की कथित बेटी ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित किया है और उसकी गिरफ्तारी जरूरी है। उनका कहना है कि जो शख्स हनीप्रीत की पुख्ता सूचना देगा उसको वह एक लाख रुपए का इनाम देंगे। इससे पहले भी भोजवाल ने नारायण साईं की गिरफ्तारी को लेकर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। (अमित शर्मा, शाहजहांपुर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख