भीषण गर्मी और लू से देश में 2005 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2015 (21:58 IST)
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा आज 2005 हो गया। झारखंड का पलामू आज सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में लू से मरने वाले लोगों की संख्या का बढ़ना जारी है। दोनों राज्यों में मिलाकर कुल 1979 लोगों की मौत हो चुकी है। कल से अब तक आंध्र प्रदेश में 156 और तेलंगाना में 49 और लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ओडिशा में विशेष राहत आयुक्त कार्यालय को 108 कथित गर्मी से मरने वाले लोगों की सूचना प्राप्त हुई थी लेकिन सिर्फ 17 लो्रगों की मौत की ही पुष्टि की गई है। अन्य मौत के मामलों की जांच की जा रही है। इसके अलावा गुजरात से सात और दिल्ली से दो लोगों के लू से मरने की खबर है।
 
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। झारखंड के पलामू में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इसके अलावा ओडिशा के भवानीपटना में तापमान 45.5 डिग्री, राजस्थान के कोटा में 44.6 डिग्री और जयपुर में 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
दिल्ली में आज तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा में तापमान 40.44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। आंध्रप्रदेश में आज लू से मरने वालों की संख्या 1490 पहुंच गई है। तेलंगाना में कल तक लू से मरने वालों की संख्या 440 थी, जो आज बढ़कर 489 हो गई।
 
ओडिशा में कई स्थानों पर तापमान में वृद्धि देखी गई है विशेष तौर पर तटीय क्षेत्रों में। भवानीपटना और सोनपुर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बोलांगीर और टिटलागढ़ में तापमान 45 डिग्री, संबलपुर में 44.8 डिग्री और हीराकुंड में 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
 
राज्य में 13 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने ओडिशा में तेज गर्म हवाओं के चलने का अंदेशा जताया है। तटीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। (भाषा)
Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा