Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संदेशखाली में कैसे हैं हालात, क्या कहती है राज्यपाल की रिपोर्ट?

हमें फॉलो करें sandeshkhali

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (09:39 IST)
Sandeshkhali news in hindi : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि संदेशखाली में हालात बेहद निंदनीय है। उन्होंने पुलिस पर संदेशखाली में उपद्रवी तत्वों के साथ मिले होने का आरोप लगाया। संदेशखाली में महिलाएं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों के अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
बोस ने रिपोर्ट में कहा कि स्थानीय लोग अपने आरोपों की जांच के लिए एक विशेष कार्य बल या विशेष जांच दल का गठन चाहते हैं। बोस ने सोमवार को अशांत क्षेत्र का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों से बातचीत भी की।
 
बोस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी रिपोर्ट में कहा कि मैंने पीड़ितों से बातचीत की और संदेशखाली का दौरा करके मामले का जायजा लिया है। मेरी राय में, वहां की स्थिति बेहद निंदनीय है।
 
राज्यपाल ने रिपोर्ट में यह भी कहा कि पुलिस, उपद्रवियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बजाय स्थानीय लोगों को उनके साथ समझौता करने की सलाह दे रही है। रिपोर्ट में कहा कि पीड़ितों यह भावना व्याप्त है कि पुलिस उपद्रवियों के साथ मिली हुई है।
 
भाजपा ने बनाई 6 सदस्यीय समिति : संदेशखाली मामले की जांच के लिए भाजपा ने 6 सदस्यीय समिति बनाई। अन्नपूर्णा देवी को संयोजक बनाया। समिति में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल शामिल है।
 
क्या है भाजपा की मांग : भाजपा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के दावों पर विरोध प्रदर्शनों और झड़पों के मद्देनजर भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल में पूर्ण अराजकता व्याप्त है और मुख्यमंत्री बनर्जी संदेशखाली में आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार और उनका शोषण करने वाले अपनी पार्टी के गुंडों को संरक्षण दे रही हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP सरकार ने किए 12 IPS अफसरों के तबादले, उज्जैन के DIG और SP भी बदले