Hanuman Chalisa

फुल्का का दावा: प्रशांत किशोर ने किया उनसे संपर्क

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2016 (08:33 IST)
नई दिल्ली। सिख दंगा पीड़ितों के वकील और आप नेता एच एस फुल्का ने रविवार को दावा किया कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सिखों को न्याय दिलाने के मुद्दे पर सुझाव के लिए उनसे संपर्क किया था। हालांकि, किशोर के संगठन ने इसे झूठी अफवाह बताकर खारिज कर दिया।

प्रशांत किशोर पंजाब में कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। फुल्का ने कहा कि किशोर कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में उनके सुझाव शामिल करना चाहते थे। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। फुल्का ने कहा कि कोई भी सुझाव देने से पहले कांग्रेस को सिखों के नरसंहार पर खुद को पाक साफ साबित करना चाहिए।
 
फुल्का ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस आशय का दावा किया। इस बारे में प्रशांत किशोर से संपर्क किए जाने पर टिप्पणी के लिए वह उपलब्ध नहीं हो सके। प्रशांत किशोर के संगठन आई-पैक ने हालांकि इस दावे को झूठी अफवाह बताकर खारिज कर दिया। 
 
आई-पैक ने अपने ट्वीट में कहा, ' पीके के एचएस फुल्का से संपर्क करने की बात पूरी तरह तमाशा और 'आप' शैली की झूठी अफवाह है। हम उनसे सबूत पेश करने या इस प्रचार हथकंडे के लिए माफी मांगने की चुनौती देते हैं।' (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख