Hanuman Chalisa

ट्राई ने कहा- Huawei मुद्दे पर रुख तय करना सरकार का काम

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (21:31 IST)
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को कहा कि यह सरकार तय करेगी कि क्या भारत को हुवावेई मुद्दे पर कोई रुख तय करना चाहिए? नियामक ने कहा कि हुवावेई पर रुख तय करना एक बड़ा सवाल है जिस पर सरकार को फैसला करना है।
 
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पिछले सप्ताह हुवावेई और उसकी संबद्ध कंपनियों को काली सूची में डाला था। इस कदम से चीन की कंपनी बिना अमेरिका सरकार की मंजूरी के अमेरिकी कंपनियों से कलपुर्जे नहीं खरीद सकती है।
 
ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने संवाददाताओं के इस सवाल पर कि क्या भारत को भी हुवावेई पर अपना रुख तय करना चाहिए? कहा कि यह एक बड़ा सवाल है जिस पर सरकार को फैसला करना है। उन्होंने इस मामले पर और कुछ नहीं कहा।
 
हालांकि हुवावेई ने कहा है कि वह अपने मौजूदा स्मार्टफोन और टैबलेट्स के लिए सुरक्षा अपडेट और बिक्री बाद की सेवाएं उपलब्ध कराती रहेगी। हालांकि उसके उत्पादों के लिए भविष्य की रूपरेखा तय नहीं है, क्योंकि उसका एंड्रॉयड लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
 
अमेरिका और चीन में व्यापार युद्ध के बीच समझा जाता है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल अब हुवावेई को हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और तकनीकी सेवाएं रोकने जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई कमर्शियल उड़ानें, लखनऊ से पहली फ्लाइट ने किया सफल लैंडिंग

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

अगला लेख