Hyderabad Case : पुलिस बोली- 10 मिनट चली मुठभेड़, आरोपियों ने किया था हमला

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (15:36 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद एनकाउंटर मामले में पुलिस ने पहली बार बयान देते हुए कहा कि चारों आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया था। अत: चारों ही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए। 
 
पुलिस कमिश्नर सीपी सज्जनार ने कहा कि पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर लकड़ी और डंडों से हमला किया फिर हधियार छीनकर पुलिस पर फायरिंग भी की थी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए। 
 
कमिश्नर बताया कि आरोपियों ने 2 पुलिसकर्मियों से हथियार छीने थे। इस एनकाउंटर में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोली चलाने से पहले हमने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा था और चेतावनी भी दी थी, लेकिन वे नहीं माने।  इस मामले में हमारे पास ठोस सबूत है। उन्होंने बताया कि आरिफ और चिंताकुटा ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीने थे। 

पुलिस कमिश्नर सज्जनार ने कहा कि सायबराबाद पुलिस के 10 अधिकारियों ने मिलकर इस एनकाउंटर को अंजाम दिया था। मुठभेड़ करीब 5 से 10 मिनट चली। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पुलिस आरिफ ने पुलिस पर हमला किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

4092 विधायकों में से 45% पर हैं आपराधिक आरोप, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

तुलसी गबार्ड और राजनाथ सिंह ने कई मुद्दों पर की चर्चा, रक्षा संबंधों के विस्तार पर दिया जोर

Mauganj Violence : मप्र के मऊगंज हिंसा मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें

Maharashtra : औरंगजेब कब्र विवाद के बीच नागपुर में क्यों भड़की हिंसा, अफवाह के बाद पत्थरबाजी, आगजनी, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले, लाठीचार्ज

अगला लेख