Chandrayaan-3: अगर आज चांद पर लैंड नहीं कर पाया तो इसरो के पास क्या विकल्‍प बचेगा?

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2023 (13:06 IST)
Chandrayaan-3:  भारत के इसरो ने अपने मून मिशन के तहत चंद्रायन-3 भेजा है। वैज्ञानिक उम्‍मीद जता रहे हैं कि 23 अगस्‍त की शाम को देश का चंद्रायन मिशन चांद पर लैंड करेगा और इतिहास रचेगा। रूस का लूना-25 पहले ही क्रैश हो चुका है, ऐसे में भारत के चंद्रायन पर पूरी दुनिया की नजर है।

आज शाम को 6 बजे चंद्रायन चांद पर लैंड करेगा, ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है। हालांकि वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बात की बहुत कम आशंका है कि चंद्रयान-3 अपने तय समय पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से चूक जाए। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चंद्रयान-2 की गलतियों से सीखते हुए चंद्रयान-3 के मिशन को और ज्‍यादा सर्तकता के साथ भेजा गया है।

इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने तो पहले मीडिया से बातचीत करते हुए यहां तक दावा किया था कि भले ही चंद्रयान-3 के सारे सेंसर फेल हो जाएं। दोनों इंजन बंद भी हो जाएं, फिर भी विक्रम लैंडिंग कर लेगा। ऐसे में अगर दुर्भाग्‍य से फिर भी कोई चूक हो जाए तो क्या होगा? क्‍या हैं इसरो के पास दूसरे विकल्‍प।

तो 24 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग : अगर चंद्रयान-3 किसी वजह से 23 अगस्‍त की शाम लैंडिंग नहीं हो सका तो इसरो 24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग का दूसरा प्रयास करेगा। बता दें कि वैज्ञानिकों के मुताबिक 23 अगस्‍त की शाम 5.45 बजे इंटरनल चेकिंग और चंद्रमा पर सूर्य उदय होने पर सॉफ्ट लैंडिंग की प्रोसेस शुरू होगी।

इस बार चूके तो अगले चंद्र सूर्योदय तक इंतजार : यदि आज चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग में चूक हो जाती है, तो अधिक प्रयासों के लिए विंडो 14 दिनों तक खुली रहेगी। क्योंकि एक चंद्र दिवस पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। अगली विंडो तब खुलेगी जब चंद्रमा पर सूर्य उदय होगा। यह 14 दिन बाद संभव हो पाएगा, यानी 7 सितंबर के आसपास।

तब तक के लिए चंद्रयान-3 अपनी वर्तमान जगह पर घूमेगा : चूंकि चंद्रयान-3 लैंडिंग के लिए अगले प्रयास की प्रतीक्षा करेगा, तो यह तब तक के लिए 25KmX134Km की अपनी वर्तमान कक्षा में मंडराएगा। पिछली बार चंद्रयान-2 उस समय विफल हो गया था, जब लैंडर सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका। लैंडर से इसरो का संपर्क उस समय टूट गया था, जब वह चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। यह 7 सितंबर, 2019 को चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
Written & Edited By navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

पार्लर में आइब्रो थ्रेडिंग से महिला का लिवर हुआ फेल, डॉक्टरों ने बताया क्‍या है थ्रेडिंग के खतरे, क्‍या रखें सावधानी?

आसिम मुनीर पर बुरी तरह भड़के असदुद्दीन ओवैसी, केन्द्र सरकार को भी दे डाली सलाह

मेरा देश, मेरी शान, मेरा अभिमान... 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए 20 बेहतरीन, दमदार और प्रेरणादायक पोस्टर स्लोगन

कुत्‍तों को सड़कों से हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज राहुल गांधी, कहा, बेज़ुबान कोई 'समस्या' नहीं

एप्पल पर मुकदमा करेंगे एलन मस्क, जानिए वजह

अगला लेख