राहुल गांधी से मिलना है, तो 10 किलो वज़न घटाओ, कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (12:42 IST)
Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। उन्‍हीं के पार्टी के पूर्व नेता ने उन पर अजीब सा आरोप लगाया है। यह आरोप जीशान सिद्दीकी ने लगाया है।

जीशान ने दावा किया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के करीबी लोगों ने उनसे कहा कि अगर आपको राहुल गांधी से मिलना है तो आपको अपना 10 किलो वजन घटाना होगा। सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस में अल्पसंख्यक नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार हो रहा है।

बता दें कि पूर्व कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में 90 प्रतिशत वोट मिलने के बाद भी पार्टी ने यह कार्यभार देने में 9 महीनों का वक्त लिया।

तो वजन घटाना होगा : इसके बाद जीशान सिद्दीकी ने दावा किया कि राहुल गांधी से मिलने के लिए उन्हें कहा गया था कि अगर उन्‍हें राहुल गांधी से मिलना है तो उन्हें अपना 10 किलो वजन घटाना होगा। जीशान ने दावा किया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के करीबी लोगों ने उन्हें कहा था कि अगर आपको उनसे मिलना है तो आपको 10 किलो वजन घटाना होगा।

उन्होंने बताया कि नांदेड़ में पिछली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, मुझसे राहुल गांधी के एक करीबी व्यक्ति ने उनसे यह बात कही थी।

क्या कांग्रेस में मुस्लिम होना पाप है : कांग्रेस पर जीशान सिद्दीदी के आरोप यहीं खत्म नहीं हुए। 31 साल के सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस में अल्पसंख्यक नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने पार्टी पर भेदभावपूर्ण और सांप्रदायिक दृष्टिकोण होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा, कांग्रेस में अल्पसंख्यक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस और मुंबई युवा कांग्रेस में सांप्रदायिकता का स्तर अन्य जगहों से अलग है। क्या कांग्रेस में मुस्लिम होना पाप है? पार्टी को जवाब देना होगा कि मुझे क्यों निशाना बनाया जा रहा है? क्या यह इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं मुस्लिम हूं?
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

घरेलू बाजारों में मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में तेजी

फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल बने कैबिनेट मंत्री

भारत के DG आर्मी की पाकिस्तानी को तगडी वॉर्निंग, पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, कहीं छिप नहीं पाओगे

इंदौर के राजवाड़ा में आज होगी डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक

अमेरिका ने क्यों ठुकराए भारत के आम, 15 जहाज रोके, इतने करोड़ का होगा नुकसान

अगला लेख