अयोध्या के सीताराम मंदिर में इफ्तार पार्टी, महंत ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Webdunia
बुधवार, 22 मई 2019 (07:39 IST)
नई दिल्ली। रमजान के पवित्र माह में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए अयोध्या के श्री सीताराम मंदिर में सोमवार को इफ्तार का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर भी यह इफ्तार पार्टी चर्चा का विषय बन गई।

मंदिर के पुजारी युगल किशोर ने एएनआई को बताया कि हमने यह आयोजन लगातार तीसरे साल किया। मैं आगे भी इस तरह के आयोजन करता रहूंगा। हमें हर त्यौहार इसी उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
 
इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले मुजम्मिल फिजा ने बताया कि इसी तरह की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, वह हर साल अपने हिंदू भाइयों के साथ नवरात्रि भी मनाते हैं।
 
सोशल मीडिया पर भी यह इफ्तार पार्टी चर्चा का विषय बन गई। कुछ लोगों ने इस इफ्तार को लेकर खुशी जाहिर की तो कुछ का कहना था कि इस सेकुलरिज्म का नुकसान होगा। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि वह तो यह कार्य पिछले कई सालों से कर रहे हैं। 
 
शिवम मिश्रा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्वीट पर तथाकथित हिंदुओं का कहना है कि मस्जिद में कभी जगराता नहीं हो सकता। मेरा इस पर कहना है कि वे मंदिर में नमाज नहीं पढ़ रहे थे। वे यहां केवल भोजन कर रहे थे। वशंज अग्रवाल ने बताया कि वह तो यह काम 2005 से यानी पिछले 14 सालों से कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस इफ्तार पार्टी पर कड़ी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख