'वज्र' बनकर टूटा नारकोटिक्स विभाग, 14000 बीघे में नष्ट की अफीम की अवैध फसल

मुस्तफा हुसैन
मंगलवार, 29 मार्च 2022 (18:12 IST)
भारत के नारकोटिक्स आयुक्त के निर्देश पर उत्तर पूर्व भारत में अफीम की अवैध खेती पर एक विशेष कार्रवाई अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), ग्वालियर और नीमच के अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 3600 हेक्टेयर (14000 बीघा) में अवैध रूप से अफीम की खेती की पहचान की और उसे नष्ट किया गया।

मध्य प्रदेश के नारकोटिक्स उपायुक्त डॉ. संजय कुमार ने बताया कि भारत के नारकोटिक्स आयुक्त राजेश फ़तेह सिंह ढाबरे के निर्देश पर अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती होने की सूचना विभाग को मिली। जिस पर फरवरी के महीने में सीबीएन नीमच और सीबीएन ग्वालियर के अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया और उन्हें अरुणाचल प्रदेश भेजा गया।
सीबीएन अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय किया और अवैध अफीम उगाने वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया। 
 
डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इसके बाद विभाग ने 'वज्र शक्ति' ऑपरेशन लांच किया और  पुलिस, सीआरपीएफ और प्रशासन के सुरक्षा कवर के साथ इस अवैध खेती को नष्ट करने का अभियान शुरू किया गया। पूरा ऑपरेशन लगभग तीन सप्ताह तक चला, जिसमे लगभग 3600 हेक्टेयर (14000 बीघा) अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया। 
 
नारकोटिक्स उपायुक्त डॉ.  कुमार ने बताया कि ऑपरेशन वज्र शक्ति में कई बाधाओं और कठिन इलाकों का सामना करने के बावजूद सीबीएन अधिकारियों ने धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया और अवैध रूप से खेती की गई अफीम को सफलतापूर्वक नष्ट किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख