बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान बनेगा ‘बिपरजॉय', IMD की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 11 जून 2023 (10:20 IST)
Cyclone Biparjoy : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ ही घंटों में बहुत गंभीर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किलोमीटर की दूरी से गुजरने का अनुमान है। इस वजह से अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
 
आईएमडी ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के अगले कुछ ही घंटों में एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। अगले तीन दिन के दौरान उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने से पहले इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है।
 
चक्रवाती तूफान पोरबंदर से 480 किमी दूर है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, बंदरगाह संकेत चेतावनी इसके अनुसार बदल जायेगी। चक्रवात के पोरबंदर से 200-300 किमी और नलिया (कच्छ) से 200 किमी की दूरी से गुजरने का अनुमान है। इसके गुजरात तट से टकराने की आशंका नहीं है।
 
 
NDRF तैनात : NDRF के दलों को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड जिलों में भेज दिया है। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात, दमन और दीव के मछुआरा समुदाय और नाविकों को जरूरी सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। मछुआरों को अगले पांच दिन के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।
 
बिपरजॉय की वजह से राजस्थान में बारिश : मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण अगले सप्ताह राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 14-15 जून को राज्‍य के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 16-17 जून को राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtsey : India Meteorological Department twitter account

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमतें जारी, जानें माह के आखिरी दिन क्या हैं आपके नगर में भाव

ट्रंप ने स्टील पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, बताया चीन का घटिया माल

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

Weather Update: मई में वर्षा ने तोड़ा 27 सालों का रिकॉर्ड, IMD का उत्तर पूर्व में बारिश का अलर्ट

थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने वापस लिया बयान, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता

अगला लेख