रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों से हम पर खास असर नहीं पड़ेगा: वायु सेना उप प्रमुख

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (14:50 IST)
नई दिल्ली। वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल संदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारतीय वायु सेना पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और भारत के दोनों देशों के साथ संबंध मजबूत हैं।
 
सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम जानते हैं कि इस समय भू-राजनीतिक स्थिति कठिन है... रूस के साथ हमारे संबंध बरकरार रहेंगे।
 
रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमला शुरू किया था। अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने इस हमले के बाद रूस पर कड़े आर्थिक एवं अन्य प्रतिबंध लगाए गए हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारतीय वायु सेना पर कोई असर पड़ेगा, सिंह ने कहा कि चीजें अभी सामने आ रही हैं। हमारी स्थिति बहुत मजबूत हैं और दोनों देशों के साथ हमारे संबंध (मजबूत) रहे हैं और आपने यह देखा है।
 
उन्होंने कहा कि हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि कुछ मुश्किलें होंगी, लेकिन मुझे लगता है कि इनसे हम पर बहुत असर नहीं पड़ना चाहिए। मुझे भरोसा है कि इसके कारण हम पर खास असर नहीं पड़ेगा।
 
भारतीय वायु सेना उप प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तीन विमान रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम भारतीयों को बाहर निकालने के लिए हर रोज चार उड़ान संचालित कर सकते हैं।
 
वायु सेना उप प्रमुख ने कहा कि सभी भारतीयों को वापस लाए जाने तक निकासी अभियान दिन-रात जारी रहेगा। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Air India Plane Crash : विमान हादसे के अंतिम पीड़ित की हुई पहचान, मृतकों की संख्या अब 260 हो गई, परिजनों को सौंपे शव

भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 2 सीई समेत 7 इंजीनियर सस्‍पैंड

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

अगला लेख