प्राचीन भारत में गौमांस खाने पर RSS के बड़े नेता का विवादित बयान

Webdunia
मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (10:11 IST)
नई दिल्ली। आरएसएस (RSS) के एक वरिष्ठ नेता ने विवादित बयान दिया। RSS के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल कहा कि गौमांस सेवन करने वाले लोगों को प्राचीन भारत में अस्पृश्य करार दिया जाता था और 'दलित' शब्द प्राचीन भारतीय साहित्य में मौजूद नहीं था।
ALSO READ: जेल में बंद आरोपी पति ने नया कुर्ता-पायजामा नहीं मिलने पर दे दिया तीन तलाक
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहा कि संविधान सभा ने भी 'दलित' की जगह 'अनुसूचित जाति' शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यह अंग्रेजों की साजिश थी कि दलित शब्द (समाज में) धीरे-धीरे फैल गया।
 
ALSO READ: BJP ने बीएस येदियुरप्पा पर कसी नकेल, कर्नाटक में बनाए गए 3 डिप्टी CM
 
RSS नेता ने 'भारत का राजनीतिक उत्तरायण' और ‘भारत का दलित विमर्श’ पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम में संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद थे।
 
गोपाल ने कहा कि भारत में अस्पृश्यता का पहला उदाहरण तब आया जब लोग गाय का मांस खाते थे, वे ‘अनटचेबल’ घोषित हुए। ये स्वयं (बीआर) आंबेडकर जी ने भी लिखा है।
 
उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे यह समाज में प्रसारित होता गया और समाज के एक बड़े हिस्से को अस्पृश्य करार दिया गया। लंबे समय तक उनका उत्पीड़न और अपमान किया गया।

गोपाल ने कहा कि रामायण लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि दलित नहीं थे, बल्कि शूद्र थे, और कई महान ऋषि भी शूद्र थे और उनका बहुत सम्मान किया जाता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chhattisgarh : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, महापौर के सभी पदों पर जमाया कब्जा

MP : मातम में बदलीं शादी की खुशियां, श्योपुर में शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत

Elon Musk के 4 साल के बेटे ने Donald Trump की कर दी बेइज्जती, वीडियो वायरल

शक्ल भी कुछ-कुछ मिलती है और आंखें भी, मोनालिसा से भी खूबसूरत है उसकी बहन

केजरीवाल को अब MCD में लगा बड़ा झटका, 3 और पार्षदों ने छोड़ा साथ, AAP पर मंडराया खतरा

सभी देखें

नवीनतम

नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर महाकुंभ यात्रियों का सैलाब, मची भगदड़ में 15 की मौत की आशंका, PM मोदी ने जताया दु:ख

महाकुंभ में भीषण आग, कई पंडाल खाक

LIVE: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना, भारी भीड़ के कारण मची भगदड़, कई लोग बेहोश

Rajasthan : कोटा में रासायनिक गैस हुई लीक, 15 से ज्‍यादा छात्र हुए बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

यूट्‍यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने फिर से माफी मांगी, बोला मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

अगला लेख