अमरिंदर का फिर वार, क्या कांग्रेस के अंदर परेशान करने अपमान करने के लिए जगह है?

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (21:58 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) लगातार कांग्रेस और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साध रहे हैं।
 
अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को पार्टी के अंदर अपने ‘अपमान’ का जिक्र किया और पूछा कि अगर उनके साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है तो आम कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता होगा।
ALSO READ: PM Modi US Visit :PM मोदी ने अडोबी के CEO से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की दिल्ली में गुरुवार को की गई टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसमें श्रीनेत ने कहा था कि पार्टी के अंदर गुस्सा करने के लिए कोई जगह नहीं है।
 
अमरिंदर सिंह द्वारा बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को कथित तौर पर ‘अनुभवहीन’ बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीनेत ने यह बात कही। 
 
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तनातनी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह ने बुधवार को यह टिप्पणी की थी।
 
प्रवक्ता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा‍ कि हां, राजनीति में गुस्से के लिए कोई जगह नहीं होती, लेकिन क्या कांग्रेस जैसी इतनी पुरानी पार्टी में अपमान और परेशान किए जाने के लिए जगह है?’
 
अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के एक ट्वीट के मुताबिक ‘अगर मुझ जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो मुझे आश्चर्य है कि कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता है : कैप्टन अमरिंदर।’ इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह ‘अपमानित’ महसूस कर रहे थे।
 
गांधी भाई-बहन को ‘अनुभवहीन’ कहने के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोतसिंह सिद्धू के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। सिंह ने सिद्धू को ‘राष्ट्रविरोधी’ और ‘खतरनाक’ बताया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख