Mahua Moitra : महुआ मोइत्रा मामले में दिल्ली पुलिस ने X को लिखा पत्र, हटाई जा चुकी टिप्पणी का मांगा विवरण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जुलाई 2024 (18:38 IST)
In the Mahua Moitra case Delhi Police wrote a letter to X : राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख रेखा शर्मा के बारे में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया कंपनी एक्स (X) से लोकसभा सदस्य की अब हटाई जा चुकी टिप्पणी का विवरण मांगा।
 
TMC नेता ने एक वीडियो पर टिप्पणी की थी : मोइत्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द का इस्तेमाल, भाव-भंगिमा या कृत्य करने से संबंधित है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर यह टिप्पणी की थी। वीडियो में शर्मा उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ स्थल पर चार जुलाई को जाती हुई दिख रही थीं।
ALSO READ: BJP ने साधा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना, ममता से की पार्टी से निकाले जाने की मांग
हालांकि मोइत्रा ने बाद में उस पोस्ट को हटा दिया, जिसमें एनसीडब्ल्यू प्रमुख के साथ छाता पकड़े एक व्यक्ति के चलने का जिक्र किया गया था। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ को पत्र लिखा है और सोशल मीडिया कंपनी से जवाब मिलने का इंतजार है।
 
आगामी दिनों में मोइत्रा को तलब किया जा सकता है : सूत्रों ने बताया कि पोस्ट का विवरण जांच के लिए जरूरी है, हालांकि जांचकर्ता इसका ‘स्क्रीनशॉट’ पहले ही ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगामी दिनों में मोइत्रा को तलब किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट’ को मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि पुलिस आयुक्त को एनसीडब्ल्यू द्वारा दी गई एक शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
ALSO READ: महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW का एक्शन, दिल्ली पुलिस से कहा- दर्ज हो FIR
प्राथमिकी में कहा गया है कि एनसीडब्ल्यू ने मोइत्रा की अपमानजनक टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लिया है। प्राथमिकी में कहा गया है, मोइत्रा की अभद्र टिप्पणी बेहद अपमानजनक है और यह गरिमापूर्ण जीवन जीने के महिलाओं के अधिकार का उल्लंघन करती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

काशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, विश्वविख्यात गंगा आरती का स्थान 10 फीट पीछे हटाया गया

कांग्रेस ने पूछा, जेन स्ट्रीट ने अवैध कमाई के 44,000 करोड़ अमेरिका भेजे, सरकार कैसे वापस लाएगी?

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

अगला लेख