सरकार को संशय, 2022 तक किसानों की आय नहीं होगी दोगुनी

Webdunia
शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (15:51 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि कृषि और इससे सम्बद्ध क्षेत्रों की वर्तमान में जो विकास दर है उससे वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी नहीं की जा सकती है।
 
कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों का वर्तमान में जो विकास दर है उससे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकती है। कृषि और इससे सम्बद्ध क्षेत्रों का वर्तमान में करीब 4 प्रतिशत विकास दर है। सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
 
उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना का लाभ वैसे किसानों को ही मिलेगा,  जिनके नाम जमीन है। बटाई या ठेका पर खेती करने वाले किसान श्रम योगी योजना का लाभ ले सकते हैं।
 
उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए जीरो बजट और जैविक खेती जैसी योजनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए राज्यों में 20 केन्द्र चलाए जा रहे हैं और किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए की सहायता तीन साल में दी जाती है। सरकार ने इस योजना के तहत एक लाख क्लस्टर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
 
जैविक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने देने के लिए सब्सिडी दी जा रही है और निजी क्षेत्र समेत 61 परियोजनाओं को 720 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई है। कृषि से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर राज्यों के साथ समन्वय किया जाता है और हाल ही में कृषि मंत्री ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के बातचीत की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख