सवा पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न हुआ दाखिल, पिछले वर्ष से रहा 60% अधिक

Webdunia
शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (13:52 IST)
नई दिल्ली। आयकर रिटर्न दाखिल करने की शुक्रवार (31 अगस्‍त) को अंतिम तिथि तक 5.29 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए। यह पिछले साल की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है।


अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान करदाताओं ने कुल 5,29,66,509 रिटर्न दाखिल किए। शुक्रवार को शाम सात बजे तक आयकर विभाग को 22 लाख से अधिक रिटर्न प्राप्त हुए। इनमें से अधिकतर रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दाखिल किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि रिटर्न दाखिल करने का काम 31 अगस्त की मध्यरात्रि तक चला। इसके अलावा केरल में बाढ़ आने की वजह से वहां रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। कुल रिटर्न दाखिल करने वालों की आधिकारिक संख्या प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले कुछ दिन में जारी की जाएगी। पिछले साल करीब 3.2 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किए।

रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में वृद्धि के लिए अधिकारियों ने मुख्य तौर पर दो वजहें बताईं हैं। पहला नोटबंदी की वजह से कर आधार का विस्‍तार होना और दूसरा पहली बार देरी से रिटर्न दाखिल करने पर जुर्माना लगाने का फैसला होना है। इनकी वजह से कर रिटर्न अनुपालन की दर बढ़ी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख