Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BBC दफ्तरों पर आयकर का सर्वे, कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल

हमें फॉलो करें BBC दफ्तरों पर आयकर का सर्वे, कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल
, मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (13:19 IST)
नई दिल्ली। एक बड़े घटनाक्रम के तहत ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों पर आयकर विभाग ने 'सर्वे ऑपरेशन' शुरू किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान विभाग ने बीबीसी के कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए। इसके साथ ही बीबीसी कार्यालय को सील कर दिया गया है। कांग्रेस ने इसे अघोषित आपातकाल करार दिया है। 
 
इससे पहले गुजरात दंगों पर आई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को भी सरकार द्वारा बैन कर दिया था। इसके प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर हंगामा भी हुआ था। बताया जा रहा है कि दिल्ली, मुंबई के अलावा देश के कुछ अन्य स्थानों पर भी आईटी डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी है। इस बीच, आयकर विभाग की कार्रवाई के बारे में बीबीसी के लंदन स्थित हेडक्वार्टर को सूचना दे दी गई है। 
 
बताया जा रहा है कि बीबीसी के दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है। कर्मचारियों से उनके फोन भी विभाग ने ले लिए हैं। 
 
अघोषित आपातकाल : इस बीच कांग्रेस ने ट्‍वीट कर कहा- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि बीबीसी पर कार्रवाई अप्रत्याशित है।
 
उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन (BBC)वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमेनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था। भारत में BBC वर्ल्ड सर्विस के दिल्ली और मुंबई में दफ्तर हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव साल में मध्यप्रदेश में बाबाओं का बोलबाला, धार्मिक आयोजनों के सहारे ब्रांडिंग पर जोर