Weather Updates: अधिकांश राज्‍यों के तापमान में हुई बढ़ोतरी, इन राज्‍यों में बारिश और ओले गिरने की आशंका

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (08:41 IST)
नई दिल्‍ली। मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं। देश के अधिकांश राज्‍यों में तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड दर्ज की जा रही है। दिल्ली में भी पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 38 और 39 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। यह 18 तारीख तक 40 डिग्री सेल्‍स‍ियस तक जा सकता है।
 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश के अलग-अलग राज्‍यों में छिटपुट बारिश और ओलावृष्‍ट‍ि भी होगी। दक्ष‍िण पश्‍च‍िम राजस्‍थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है जिसका असर देखने को मिलेगा। वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके प्रभाव के चलते गरज चमक के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
 
बारिश और ओले गिरने की आशंका : मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम भारत के कोंकण और तटीय इलाकों में अगले 5 दिनों तक गरज व बिजली चमकने के साथ हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी मौसम का ऐसा हाल रहेगा। इसके अलावा 13 व 14 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
 
इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत में 15 और 16 तारीख को गरज व बिजली के साथ हल्की तथा मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और 16 अप्रैल को पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है, वहीं 13 अप्रैल को हरियाणा और उत्तरप्रदेश में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इसके अलावा 16 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति होने की आशंका है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Vivo Y400 5G : 32MP सेल्फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज बच्चा, 30 साल 'फ्रीज' रहे भ्रूण से हुआ नवजात का जन्म

सीएम नीतीश कुमार ने की बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए डोमिसाइल नीति की घोषणा

आनंद शर्मा बोले, भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणियां अपमानजनक और अस्वीकार्य

भारत में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप 'CRIB': चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक खोज!

अगला लेख