48 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को उड़ा सकती है मेड इंडिया तोप, स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास

Webdunia
सोमवार, 15 अगस्त 2022 (15:53 IST)
नई दिल्ली। देश की आजादी के 75 साल बाद पहली बार सोमवार को लालकिले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ (भारत में निर्मित) तोप का इस्तेमाल किया गया। अब तक इस रस्मी सलामी के लिए ब्रिटिश तोपों का उपयोग होता था। जिन स्वदेशी तोपों से आज सलामी दी गई उनको रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। 48 किलोमीटर की फायरिंग रेंज शामिल है।
 
आजादी के 75 साल बाद यह पहली बार हुआ जब लाल किले पर तिरंगे को 21 तोपों की सलामी देने के लिए 'मेड इन इंडिया' (भारत में निर्मित) तोप प्रयोग किया। DRDO द्वारा विकसित, एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) का इस्तेमाल पारंपरिक ब्रिटिश मूल के '25 पाउंडर्स' आर्टिलरी गन के साथ किया गया।
 
पूरी तरह से स्वदेशी तोप अटैग 155 एमएम कैलिबर गन सिस्टम है। इसमें 48 किलोमीटर की फायरिंग रेंज शामिल है। उच्च गतिशीलता, त्वरित तैनाती, सहायक शक्ति पद्धति, एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम, रात के दौरान डायरेक्ट-फायर सिस्टम में ऑटोमैटिक कमांड और कंट्रोल सिस्टम जैसी एडवांस फीचर्स हैं। 
<

The tunes of Jan Gan Man reverberate across the Red Fort as PM @narendramodi unfurls the National Flag.#IDAY2022 #IndependenceDay2022 #स्वतंत्रतादिवस pic.twitter.com/TESNiVdgQ7

— PIB India (@PIB_India) August 15, 2022 >
एटीएजीएस एक विश्व स्तरीय प्रणाली है जो जोन 7 में बाइमोड्यूलर चार्ज सिस्टम को फायर करने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के 75 साल के बाद जिस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस रहे थे, आज 75 साल के बाद वो आवाज सुनाई दी है। 75 साल के बाद लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने का काम पहली बार ‘मेड इन इंडिया’ तोप ने किया है।
Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

संस्कृत से कैसे विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है भारत, चुनाव में क्यों नहीं होती इस पर बात?

सोशल मीडिया बना जान का दुश्‍मन, ट्रोलिंग ने ले ली मां की जान, वजह थी ये घटना?

पीएम मोदी का दावा, 5वें चरण में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त

MP के बहुचर्चित नर्सिग फर्जीवाड़े मामले में लाखों की रिश्वत लेकर कैसे CBI के अधिकारियों ने दागी कॉलेजों को दी क्लीन चिट?

जयंत सिन्हा ने नहीं डाला वोट, भाजपा ने 2 दिन में मांगा जवाब