Publish Date: Wed, 24 Jul 2019 (17:35 IST)
Updated Date: Wed, 24 Jul 2019 (17:45 IST)
नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद भारत अब Space War की तैयारी कर रहा है। इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत अंतरिक्ष में गुरुवार से 2 दिवसीय युद्धभ्यास शुरू करने जा रहा है। जानिए इस युद्धभ्यास से जुड़ी 6 खास बातें...
- अंतरिक्ष युद्ध अभ्यास को ’IndSpaceEx’ नाम दिया गया है।
- अंतरिक्ष में चीन की सक्रियता को देखते हुए यह युद्ध अभ्यास प्लान किया गया है। अंतरिक्ष में सैटेलाइट कम्युनिकेशन, नेविगेशन और निगरानी जैसी सभी महत्वपूर्ण चीजें होती हैं।
- इस युद्धाभ्यास से हमें स्पेस में अपने संसाधनों की सुरक्षा में आने वाली चुनौतियों को समझने में भी मदद मिलेगी।
- भविष्य के संभावित युद्धों से निपटने की तैयारी और अपनी काउंटर-स्पेस क्षमताओं के मद्देनजर यह युद्धाभ्यास किया जा रहा है।
- भारत को अंतरिक्ष में दुश्मनों की हरकत पर नजर रखने और एंटी मिसाइल क्षमताओं को विकसित करने की जरूरत है। इस युद्धाभ्यास से हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
- ‘IndSpaceEx’ अभ्यास भारतीय सशस्त्र बलों को अंतरिक्ष में युद्ध क्षेत्र का परीक्षण करने में मदद करेगा।