हाफिज सईद के 'जेब खर्च' पर भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कोई कैसे भरोसा कर सकता है

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (08:03 IST)
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंकवाद निरोधक समिति से मुंबई हमले के सरगना हाफिज सईद को जेब खर्च के लिए उसके खाते से पैसे निकालने की अनुमति देने का अनुरोध करना इस्लामाबाद के उसके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोई कैसे आप पर भरोसा कर सकता है। 

ALSO READ: पाकिस्तान को UK की कोर्ट से लगा झटका, नहीं मिलेगा निजाम का खजाना
उल्लेखनीय है कि यूनएससी की प्रतिबंध समिति ने पिछले महीने सईद को अपने खाते से दैनिक खर्चों के लिए राशि निकालने की मंजूरी दी थी।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि एक देश वैश्विक आतंकवादी की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के समक्ष जेब खर्चे के लिए पैसे निकालने की मंजूरी देने को लेकर आवेदन करता है। यह अजीब स्थिति है।

ALSO READ: UN में पाकिस्तान की फजीहत बढ़ाने वालीं मलीहा लोधी को इमरान ने हटाया, अकरम को बनाया स्थायी प्रतिनिधि
कुमार ने कहा कि एक ओर पाकिस्तान सुरक्षा परिषद से सईद को दैनिक जरूरतों के लिए बैंक खाते से पैसा निकालने की इजाजत देने को कहता है, दूसरी ओर कहता है कि आतंकवाद के खिलाफ की गई उसकी कार्रवाई पर दुनिया भरोसा नहीं करती।
 
उन्होंने कहा कि कोई कैसे आप (पाकिस्तान) पर भरोसा कर सकता है। यह दोहरा चरित्र है। एक तरफ आप कुछ कहते हैं और दूसरी ओर कुछ और।
 
गौरतलब है कि 2008 में संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव 1267 के तहत हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के बाद उसकी संपत्ति जब्त कर ली थी। संयुक्त राष्ट्र के प्रावधान के तहत सभी सदस्य देशों को घोषित वैश्विक आतंकवादी का कोष और अन्य वित्तीय एवं आर्थिक स्रोत को जब्त करना होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में भी हो वोटर लिस्‍ट की जांच

अगला लेख