भारत का चीन के साथ लद्दाख में पहला सैन्य अभ्यास

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (18:40 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में बुधवार को जम्मू-कश्मीर में पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया।        
जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में एक दिन का यह सैन्य अभ्यास उसी क्षेत्र में हुआ जहां 1962 में दोनों सेनाओं ने जंग लड़ी थी। दोनों सेनाओं के बीच देश के अन्य हिस्सों में इससे पहले भी सैन्य अभ्यास हुआ है लेकिन यह पहला मौका है जब दोनों देशों के सैनिकों ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लद्दाख में मिलकर अभ्यास किया है। 
        
सीमा रक्षा सहयोग समझौता 2013 के तहत दिनभर चले इस अभ्यास में दोनों सेनाओं ने आपदा की स्थिति में मानवीय सहायता और राहत पहुंचाने का अभ्यास किया। इसके तहत सीमा से लगते एक गांव में भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई और राहत तथा बचाव अभियान के साथ-साथ चिकित्सा सहायता पहुंचाने का अभ्यास किया गया। 
       
दोनों देशों की सेनाओं के बीच इस वर्ष यह दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। पहला अभ्यास इसी वर्ष फरवरी 2016 में हुआ था। अभ्यास में भारतीय सेना का नेतृत्व ब्रिगेडियर आरएस रमन ने जबकि चीनी सेना का नेतृत्व सीनियर कर्नल फान चुन ने किया। यह अभ्यास पूरी तरह सफल रहा और इससे दोनों देशों के सैनिकों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने में भी मदद मिली। 
        
भारत और चीन की सेनाएं सहयोग बढ़ाने और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए 'हैंड इन हैंड' अभ्यास भी करती रही हैं। (वार्ता) 

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख