Agni-3 : भारत ने किया अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल ट्रेनिंग लांच, 1 सेकंड में 5 किलोमीटर है रफ्तार

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (22:05 IST)
भुवनेश्वर। भारत ने बुधवार को ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेण किया। अग्नि-3 परमाणु क्षमतायुक्त स्वदेशी मिसाइल है। यह मिसाइल 3,500 किलोमीटर दूरी तक सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखती है। पूरा पाकिस्तान और आधा चीन इस इस मिसाइल की जद में आता है।

इसकी लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है, जो 1 सेकंड में 5 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। 50 टन वजन वाली मिसाइल में 2 चरणों वाला इंजन लगा है, जो ठोस ईंधन से चलता है। यह मिसाइल अपने साथ 1.5 टन का हथियार ले जाने में सक्षम है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह परीक्षण 'सामरिक बल कमान' (एसएफसी) के तत्वावधान में किए गए नियमित प्रशिक्षण प्रक्षेपण का हिस्सा था। बयान के अनुसार प्रक्षेपण पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था। मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा और यह विभिन्न मानकों पर खरी उतरी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पूरे किए 11 साल

क्यों रद्द हुई एनएसए अ‍जीत डोभाल की रूस यात्रा?

मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? लालू यादव के परिवार से ऐश्वर्या राय का सवाल

हाईवे पर खुलेआम रंगरेलियां, भाजपा नेता धाकड़ को मिली जमानत, महिला अब भी फरार

खंडवा में निर्भया जैसी बर्बरता, गैंगरेप के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट को क्षति पहुंचाई, महिला की दर्दनाक मौत

सभी देखें

नवीनतम

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

झारखंड में 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी

खान सर ने गुपचुप तरीके से की शादी, स्टूडेंट्‍स के सामने किया खुलासा

राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश खेहर व नृत्यांगना शोभना समेत 68 हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा

हाईवे कांड में नया मोड़, मनोहर धाकड़ बोले- वीडियो फर्जी, गाड़ी भी मेरी नहीं

अगला लेख