भारतीय वायुसेना की ताकत में हुआ और भी इजाफा, फ्रांस से 3 और राफेल विमान पहुंचे भारत

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (09:27 IST)
नई दिल्ली। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद 3 राफेल युद्धक विमान बिना रुके बुधवार शाम भारत पहुंचे। तीनों विमान ऐसे समय पहुंचे हैं, जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है। इन विमानों के आने के बाद भारतीय वायुसेना को और मजबूती मिलेगी। वायुसेना ने बताया कि नए राफेल विमानों के यहां आने से अब इन विमानों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
ALSO READ: Desert Night 2021 : जोधपुर के आसमान में राफेल V/s राफेल का रोमांचक मुकाबला
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा कि 3 राफेल विमान कुछ देर पहले भारतीय वायुसेना के अड्डे पर उतरे। इन विमानों ने 7,000 किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरी। इससे पहले फ्रांस के इस्त्रेस वायुसेना अड्डे से इन विमानों ने उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना यूएई वायुसेना की ओर से दी गई टैंकर मदद की सराहना करती है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के टैंकर ने हवा में ही 3 राफेल विमानों में ईंधन भरने में सहायता की।
 
गौरतलब है कि 5 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी। लगभग 4 साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले 36 विमानों को खरीदने के लिए एक अंतरसरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 3 राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप 3 नवंबर को भारत पहुंची थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख