भूकंप प्रभावित सीरिया को भारत का सहारा, पहुंचाई 6 टन से ज्यादा राहत सामग्री

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (15:23 IST)
नई दिल्ली। भारत ने भूकंप से प्रभावित सीरिया को 6 टन से अधिक राहत सामग्री सौंपी जिसमें आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण आदि शामिल हैं। राहत सामग्री की खेप मंगलवार रात को सैन्य परिवहन हवाई जहाज सी-130जे के जरिए भेजी गई थी और आज सुबह भारत के प्रभारी अधिकारी या चार्ज द अफेयर्स एस के यादव ने इसे सीरियाई अधिकारियों को सौंप दिया।
 
भारत विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर पहले ही तुर्किए को राहत सामग्री भेज चुका है। मंगलवार को 4 सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमानों के जरिए राहत सामग्री के तहत एक 'चलित अस्पताल' और तलाश एवं बचाव कार्य विशेषज्ञ दल को भेजा गया था।
 
वहीं विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने 1 दिन पहले ही सीरियाई दूतावास का दौरा किया और भूकंप से हुई तबाही को लेकर राजदूत बासम अल खातिब से संवदेना व्यक्त की थी। उत्तर-पश्चिम सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के कारण जानमाल की भारी तबाही हुई है।
 
विदेश मंत्रालय के अनुसार भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान के मद्देनजर वायुसेना के विशेष विमान से 6 टन राहत सामग्री सीरिया भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि यादव ने राहत सामग्री को दमिश्क हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रशासन एवं पर्यावरण उप मंत्री मोउताज दुआजी को सौंपा। बयान के अनुसार इस राहत सामग्री में जरूरी दवाएं, चिकित्सा उपकरण, ईसीजी मशीन, अन्य चिकित्सा सामग्री आदि शामिल हैं।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख