Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pulwama Attack : पाकिस्तान पर भारत का एक और वार, लगाया 200 प्रतिशत आयात शुल्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pulwama Attack : पाकिस्तान पर भारत का एक और वार, लगाया 200 प्रतिशत आयात शुल्क
, शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (23:36 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को दिए गए सबसे वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा वापस लेने के बाद वहां से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक पाकिस्तान से आयातित सभी तरह के सामानों पर सीमाशुल्क को बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया गया है। इस बात की जानकारी अरुण जेटली ने ट्वीट कर दी है। 
 
 
 
पाकिस्तान से भारत अभी आमतौर पर फल, सीमेंट, चमड़ा, रसायन और मसाले आयात करता है। वर्ष 2017-18 में पाकिस्तान ने भारत को 48.85 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था। वर्ष 2016-17 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2.27 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था, जो वर्ष 2017-18 में मामूली बढ़कर 2.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
उल्लेखनीय है कि पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सरकार ने पाकिस्तान को वर्ष 1996 में दिए गए वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रॉबर्ट वाड्रा को मिली गिरफ्तारी से राहत, अदालत ने बढ़ाई अं‍तरिम जमानत की अवधि