सेना पर खर्च करने वाले शीर्ष पांच देशों में है भारत, यह देश है नंबर वन

Webdunia
गुरुवार, 3 मई 2018 (07:40 IST)
नई दिल्ली। सेना पर खर्च के मामले में भारत और चीन दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं। दोनों देशों का रक्षा खर्च मिलकर कुल वैश्विक रक्षा खर्च का 60 फीसद रहा। 2017 में वैश्विक स्तर पर रक्षा खर्च 2016 की तुलना में 1.1 प्रतिशत बढ़कर 1,739 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा खर्च के मामले में शीर्ष पांच देश अमेरिका, चीन, सऊदी अरब, रूस और भारत रहे। चीन करीब दो दशकों से रक्षा खर्च में बढ़ोतरी कर रहा है। 2017 में उसका सैन्य खर्च 228 अरब डॉलर रहा। यह भारत के रक्षा खर्च से 3.6 गुना ज्यादा है।
 
भारत ने सेना पर 63.9 अरब डॉलर खर्च किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव की वजह से भारत सरकार अपने सैन्य बलों का विस्तार, आधुनिकीकरण और परिचालन क्षमता को बढ़ाना चाहती है
 
रिपोर्ट के मुताबिक, 610 अरब डॉलर रक्षा खर्च के साथ अमेरिका शीर्ष स्थान पर रहा। उसका रक्षा खर्च दूसरे स्थान पर रहने वाले चीन के रक्षा खर्च से 2.7 गुना ज्यादा है।
 
सिपरी के मुताबिक, 2016 और 2017 के बीच अमेरिका के सैन्य खर्च में कोई बदलाव नहीं हुआ। अमेरिका का सैन्य खर्च 2017 में 610 अरब डॉलर रहा। दूसरी तरफ रूस का सैन्य खर्च 1998 के बाद से पहली बार कम हुआ। 2017 में यह 66.3 अरब डॉलर रहा। यह 2016 की तुलना में 20 फीसद कम है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस से बढ़ते खतरे की आशंका से मध्य और पश्चिमी यूरोप के सैन्य खर्च में 2017 में क्रमश: 12 और 1.7 फीसद की वृद्धि हुई।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो के सभी 29 सदस्य देशों का कुल रक्षा खर्च 900 अरब डॉलर रहा। यह वैश्विक रक्षा खर्च का 52 फीसद है। 2017 में कुल वैश्विक रक्षा खर्च वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 2.2 फीसद रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

बेटी इवांका पर अश्लील टिप्पणियां करते थे डोनाल्ड ट्रम्प, माइल्स टेलर की किताब से चौंकाने वाले खुलासे

सड़क दुर्घटना में हो गई थी बस चालक की मौत, एमएसीटी ने दिया 44 लाख का मुआवजा देने का आदेश

इंदौर- मालवा में क्‍यों रूठा मानसून, आखिर कब बरसेंगे राहत के बादल?

अगला लेख