चीन को जवाब! समुद्र में भारत, जापान और अमेरिका का युद्धाभ्यास

Webdunia
सोमवार, 10 जुलाई 2017 (14:25 IST)
चेन्नई। अमेरिका, जापान और भारत की नौसेनाओं ने सोमवार को मालाबार नौसेना अभ्यास-2017 शुरू किया। इस अभयास का लक्ष्य तीनों देशों के बीच सैन्य संबंध को मजबूत करना है।
 
बंगाल की खाड़ी में तीनों देशों के नौसेना अभ्यास में अमेरिकी जहाज निमित्ज (सीवीएन68) लक्षित मिसाइल क्रूज यूएसएस प्रिंसटन (सीजी59), लक्षित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस होवार्ड (डीडीजी83), यूएसएस शूप (डीडीजी86) और यूएसएस किड (डीडीजी100), एक पोसीडॉन पी -8 ए विमान के अलावा लॉस एंजिलिस का तेजी से हमला करने वाला एक पनडुब्बी भी शामिल है।
 
एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जापानी समुद्री स्वरक्षा बल जहाज जेएस इजुमा (डीडीएच 183), जेएस सजानामी (डीडी1 13) के अलावा भारतीय नौसेना जहाज जलाश्व और आईएनएस विक्रमादित्य भी संयुक्त नौसेना अभ्यास में हिस्सा लेगी।
 
अभ्यास के 21वें सत्र में समुद्र तट पर और समुद्र में अभ्यास किया जाएगा। इसमें समूह अभियान, समुद्री गश्त और टोही कार्वाई, सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध का अभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में चिकित्सा अभियान, खतरा न्यूनीकरण, विस्फोटक आयुध निपटान, हेलीकॉप्टर अभियान और पनडुब्बी रोधी युद्ध का भी अभ्यास किया जाएगा।
 
मालाबार अभ्यास ऐसे समय में किया जा रहा है जब सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तानातानी का माहौल है और दक्षिण चीन सागर में बीजिंग ने अपनी उपस्थिति मजबूत की है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख