भारत बना विश्व का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जानें पाकिस्तान किस नंबर पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 मार्च 2024 (22:04 IST)
भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक बना हुआ है और 2014-2018 और 2019-2023 के बीच इसके आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्वीडन के शोध संस्थान स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि रूस, भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने हथियार आयात में 43 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि की है।
ALSO READ: CAA लागू होने से पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों के बीच जगी आस, जानिए क्या है सीएए
2019-23 में यूरोपीय देशों के हथियारों के आयात का लगभग 55 प्रतिशत अमेरिका ने आपूर्ति की थी। यह 2014-18 में 35 प्रतिशत से अधिक थी।
 
शोध संस्थान ने बयान में कहा कि भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक बना हुआ है। 2014-18 और 2019-23 के बीच इसके हथियारों के आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने कहा कि रूस 36 प्रतिशत के साथ भारत के मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।
ALSO READ: Lok Sabha Election : अमेठी और रायबरेली सीट से गांधी परिवार के सदस्य ही लड़ें चुनाव, UP कांग्रेस ने आलाकमान से लगाई गुहार
रिपोर्ट में कहा गया कि 2019-23 में पाकिस्तान पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक था और चीन इसके मुख्य आपूर्तिकर्ता के रूप में और भी अधिक प्रभावशाली हो गया। पाकिस्तान के हथियारों के आयात का 82 प्रतिशत चीन से हुआ। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख