Hanuman Chalisa

भारत की 2018 बाघ गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2020 (18:12 IST)
नई दिल्ली। भारत की 2018 बाघ गणना ने कैमरा ट्रैपिंग के जरिए दुनिया का सबसे बड़ा वन्यजीव सर्वेक्षण का कीर्तिमान बनाने के लिए 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में जगह बनाई है।

अखिल भारतीय बाघ अनुमान 2018 के चौथे चक्र में देश में 2,967 बाघों या विश्व के कुल बाघों की 75 प्रतिशत संख्या का अनुमान लगाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल विश्व बाघ दिवस के मौके पर इसके परिणामों की घोषणा की थी।

इस उपलब्धि को एक महान क्षण करार देते हुए, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, अखिल भारतीय बाघ अनुमान अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे बड़ा कैमरा ट्रैप वन्यजीव सर्वेक्षण के तौर पर दर्ज हो गया है। वास्तव में एक महान क्षण और यह आत्मनिर्भर भारत का एक शानदार उदाहरण है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, भारत ने संकल्प से सिद्धि के माध्यम से लक्ष्य से चार साल पहले ही बाघों की संख्या दोगुना करने के अपने संकल्प को पूरा किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट पर कहा गया, 2018-19 में आयोजित सर्वेक्षण का चौथा चक्र संसाधन और संकलित आंकड़े, दोनों के संदर्भ में अब तक का सबसे व्यापक सर्वेक्षण था।

कैमरे को 141 ​​विभिन्न क्षेत्रों में 26,838 स्थानों पर लगाया गया था और 1,21,337 वर्ग किलोमीटर (46,848 वर्ग मील) के क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया।

वेबसाइट के मुताबिक, कुल मिलाकर, कैमरा ने वन्यजीवों की 3,48,58,623 तस्वीरें लीं, जिनमें 76,651 बाघ की तस्वीरें थीं और 51,777 तेंदुए की तस्वीरें थीं, शेष अन्य जीवों की तस्वीरें थीं।
इन तस्वीरों से स्ट्रिप-पैटर्न-पहचान सॉफ्टवेयर का उपयोग करके 2,461 (शावकों को छोड़कर) अलग-अलग बाघों की पहचान की गई।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में एयर इंडिया और स्पाइस जेट

इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 6 स्पेशल ट्रेनें चलेगी, 37 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

अगला लेख