Forex Reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आया उछाल, 600 अरब डॉलर के करीब पहुंचा

Webdunia
शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (20:16 IST)
Forex reserves of india : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जून को समाप्त सप्ताह में 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.90 अरब डॉलर घटकर 593.19 अरब डॉलर रह गया था।
 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रुपए को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई है।
 
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 30 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 527.98 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और एन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
 
हालांकि रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य 47.2 करोड़ डॉलर घटकर 43.83 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.24 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 11.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.002 अरब डॉलर रह गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हाथरस भगदड़ मामले में SIT ने अब तक दर्ज किए 90 बयान, 121 लोगों की हो गई थी मौत

महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW का एक्शन, दिल्ली पुलिस से कहा- दर्ज हो FIR

अमृतपाल की लोकसभा में शपथ के बाद क्या कहा मां ने? गांव में बंटीं मिठाइयां

नर्क सी जिंदगी, बच्‍चियों को सैनेटरी पैड नहीं, पोस्‍टमार्टम में पेट खाली मिले, पत्‍तल चाटते थे युगपुरुष आश्रम के बच्‍चे

rain in uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश से 3 लोगों की मौत, भूस्खलन से अनेक सड़कें बंद

अगला लेख
More