दुश्मन की खैर नहीं, विध्वंसक पोत आईएनएस विशाखापत्‍तनम से समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (23:03 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मुंबई में नौसैनिक बंदरगाह पर स्‍वदेश विकसित मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस विशाखापत्‍तनम का जलावतरण किया।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी स्तर पर डिजाइन किए गए आईएनएस विशाखापत्तनम के कमीशन किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। 


यह विध्‍वंसक पोत युद्ध चुनौतियों से निपटने में नौसेना की क्षमता और ताकत बढ़ाने में सक्षम है। इसके साथ ही विशाखापत्‍तनम श्रेणी के चार विध्‍वंसक पोतों में से पहला पोत नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल हो गया।
 
इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का रक्षा क्षेत्र अधिक आत्‍मनिर्भर हो रहा है। उन्होंने कहा कि  एक जिम्मेदार समुद्री हितधारक के रूप में, भारत सार्वभौमिक सिद्धांतों और शांतिपूर्ण, मुक्त, नियम-आधारित स्थिर समुद्री व्यवस्था का समर्थन करता है।

साथ ही कहा कि भारत नौवहन की स्वतंत्रता, मुक्त व्यापार और सार्वभौमिक मूल्यों के साथ एक नियम-आधारित हिंद-प्रशांत की कल्पना करता है, जिसमें भाग लेने वाले सभी देशों के हितों की रक्षा हो।

सिंह ने कहा कि हिंद-प्रशांत को खुला और सुरक्षित रखना भारतीय नौसेना का प्राथमिक उद्देश्य बन गया है। सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत के हित सीधे हिंद महासागर से जुड़े हुए हैं और यह क्षेत्र विश्व अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
 
आईएनएस विशाखापत्‍तनम के कमांडिंग ऑफिसर बीरेन्‍द्र सिंह ने बताया कि नौसेना में शामिल होने के बाद इस पोत के कुछ और परीक्षण किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

अगला लेख