लड़ाकू सुखोई-30 MKI के साथ जापानी आसमान में धूम मचाएंगी भारत की अवनि चतुर्वेदी

Webdunia
नई दिल्ली। अकेले मिग-21 बाइसन विमान उड़ाकर इतिहास रचने वालीं मध्यप्रदेश के रीवा जिले में जन्मी सक्वाड्रन लीडर अवनि चतुर्वेदी जल्द ही जापान के आसमान में धूम मचाने वाली हैं। दरअसल, अवनि 12 से 26 जनवरी तक जापान में चलने वीर गार्जियन 2023 अभ्यास में हिस्सा लेने जा रही हैं। 
 
भारत और जापानी वायुसेना का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास अभ्यास ओमितामा में हयाकुरी एयर बेस, इसके आसपास के हवाई क्षेत्र और सयामा में इरुमा एयर बेस पर किया जाएगा। भारतीय सेना की जांबाज पायलट अवनि के लिए इस तरह कारनामा करने का यह पहला अवसर नहीं है। इससे पहले भी अवनि गुजरात के जामनगर एयरबेस से मिग-21 बाइसन से अकेले सफल उड़ान भर चुकी हैं। 
 
अवनि के अलावा 2 और पायलट : अवनि समेत भारतीय वायुसेना की तीन महिला पायलट देश से बाहर होने वाले एरियल वार गेम में भारतीय सैन्य दल का हिस्सा लेंगी। वर्ष 2016 में अवनि के साथ ही भावना कांत और मोहना सिंह को इंडियन एयरफोर्स ने लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए चुना था। इसके लिए तीनों महिला अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। हालांकि इससे पहले भारतीय वायुसेना में महिलाओं को फाइटर प्लेन उड़ाने की अनुमति नहीं थी।
 
भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय दल में चार सुखोई-30 एमकेआई, 2 सी-17 और एक आईएल-78 विमान शामिल होंगे, जबकि जापानी एयरफोर्स 4 एफ-2 और 4 एफ-15 लड़ाकू विमानों के साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगी। अवनि चतुर्वेदी सुखोई-30 MKI पायलट हैं।
8 सितंबर 2022 को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित दूसरी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने और सैन्य अभ्यास में शामिल होने पर सहमति बनी थी। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को गहरा करने और रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम होगा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की PHF की धमकी

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर

LIVE: अमित शाह ने बंगाल में CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

अल्जीरिया में पाकिस्तान पर बरसे बैजयंत पांडा, ओवैसी और निशिकांत दुबे ने भी इस तरह साधा निशाना

सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, क्या है नई कीमत?

अगला लेख