Prithvi-2 Missile : भारत की पृथ्वी-2 मिसाइल का रात्रिकालीन सफल परीक्षण, एक वार और कांप उठेगी दुश्मन की धरती...

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (22:57 IST)
नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को ओडिशा तट से सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल ने तय लक्ष्य पर ‘बेहद सटीक’ तरीके से निशाना लगाया।
 
मंत्रालय ने कहा कि कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण 10 जनवरी को ओडिशा तट पर स्थित चांदीपुर समेकित परीक्षण रेंज से किया गया।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिष्ठित प्रणाली पृथ्वी-2 मिसाइल भारत के परमाणु जखीरे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मिसाइल ने बेहद सटीक तरीके से निशाना लगाया।
 
बयान में कहा गया है कि सफल परीक्षण में मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानदंड सही पाये गए।
 
क्या है मिसाइल की ताकत : पृथ्वी 2 मिसाइल सिंगल स्टेज का लिक्विड इंजन वाली मिसाइल है, जो अधिकतम 500 किलोग्राम वजन तक विस्फोटक धोने की ताकत रखती है। इसमें उच्च स्तर के विस्फोटक, छेद करने वाले, क्लस्टर बम, टुकड़े करने वाले, गर्मी पैदा करने वाले रासायनिक और टैक्टिकल परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं। यानी किसी भी हथियार को लगाकर पृथ्वी-2 मिसाइल छोड़ दो तो दुश्मन की धरती कांप उठेगी। इनपुट भाषा Edited By : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख