दुश्मनों के लिए और घातक बनेगा लड़ाकू विमान राफेल, भारतीय वायुसेना जोड़ेगी HAMMER मिसाइल

Webdunia
गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (18:20 IST)
नई दिल्ली। चीन से सीमा पर तनाव के बाद भारत अपनी सामरिक शक्ति को और मजबूत कर रहा है। इसी बीच खबर है कि भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमान राफेल को फ्रांसीसी मिसाइल हैमर (HAMMER Missile) से लैस करने की तैयारी कर रही है।

मीडिया खबरों के मुताबिक 29 जुलाई को 5 राफेल विमान फ्रांस से भारत आने वाले हैं। पहले इन लड़ाकू विमान की डिलीवरी मई अंत तक होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे 2 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया।

मीडिया खबरों के मुताबिक भारत और फ्रांस के बीच हुए समझौते के तहत 36 राफेल जेट सितंबर 2022 तक आने वाले हैं। हैमर से लैस होने के बाद राफेल की मारक क्षमता और बढ़ जाएगी। मीडिया खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को प्रदान की गई खरीदारी की आपातकालीन शक्तियों के तहत हैमर मिसाइलों के लिए ऑर्डर दिया गया है।
हैमर (Highly Agile Modular Munition Extended Range) एक मध्यम श्रेणी का एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल है। हैमर मिसाइल लगभग 60-70 किलोमीटर की सीमा पर किसी भी प्रकार के टारगेट को भेदने में सक्षम है। शुरुआत में इसे फ्रांसीसी वायुसेना और नौसेना के लिए डिजाइन किया गया था। हालांकि इस मामले पर भारतीय वायुसेना का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

अगला लेख