दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा पर चीन से क्या बोला भारत...

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (13:24 IST)
नई दिल्ली। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन की आपत्तियों के बीच भारत ने मंगलवार को कहा कि आध्यात्मिक गुरु की यात्रा पर कोई कृत्रिम विवाद पैदा नहीं किया जाना चाहिए।
 
दलाई लामा के अरूणाचल प्रदेश दौरे पर वक्तव्य में गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने भी कहा कि उनकी अरूणाचल यात्रा पूरी तरह धार्मिक है और इसका कोई राजनीतिक तात्पर्य नहीं निकाला जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश के दौरे के पीछे कोई सियासी कोण नहीं है। यह पूरी तरह धार्मिक है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और चीन को उनके दौरे पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए और ना ही चीन को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देना चाहिए। रिजीजू ने कहा कि भारत ने कभी भी चीन के आंतरिक मामलों में दखल नहीं दिया और वह चीन से भी ऐसी ही उम्मीद रखता है।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने अनेक मौकों पर स्पष्ट तौर पर कहा है कि दलाई लामा एक पूज्यनीय धर्मिक नेता है जिनका भारतीय लोग बहुत सम्मान करते हैं।
 
मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उनकी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों तथा भारत के विभिन्न राज्यों की उनकी यात्रा को अतिरिक्त रंग नहीं दिया जाना चाहिए। बयान में कहा गया कि सरकार आग्रह करती है कि उनकी अरुणाचल प्रदेश की वर्तमान यात्रा पर कोई कृत्रिम विवाद नहीं पैदा किया जाना चाहिए। दलाई लामा की यह यात्रा आज से शुरू हो रही है जिस पर चीन नजर बनाए हुए है।
 
इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत को चेतावनी दी थी कि दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर क्षति पहुंचेगी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हाथरस भगदड़ मामले में SIT ने अब तक दर्ज किए 90 बयान, 121 लोगों की हो गई थी मौत

महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW का एक्शन, दिल्ली पुलिस से कहा- दर्ज हो FIR

अमृतपाल की लोकसभा में शपथ के बाद क्या कहा मां ने? गांव में बंटीं मिठाइयां

नर्क सी जिंदगी, बच्‍चियों को सैनेटरी पैड नहीं, पोस्‍टमार्टम में पेट खाली मिले, पत्‍तल चाटते थे युगपुरुष आश्रम के बच्‍चे

rain in uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश से 3 लोगों की मौत, भूस्खलन से अनेक सड़कें बंद

अगला लेख
More