पाक से परमाणु करार पर अमेरिका को भारत की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (22:18 IST)
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका को गुरुवार को आगाह किया कि वह पाकिस्तान के साथ असैन्य परमाणु करार करने के पहले अप्रसार संबंधी उसके अतीत की अच्छी तरह से तहकीकात कर ले।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां नियमित ब्रीफिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की इसी माह की 22 तारीख को होने वाली अमेरिका यात्रा की दौरान असैन्य परमाणु करार होने की तैयारियों की रिपोर्ट पर ध्यान दिलाए जाने पर कहा कि अमेरिका में जो भी इस विषय को देख रहा है, उसे पाकिस्तान के परमाणु अप्रसार प्रतिबद्धताओं का अतीत भी देखना चाहिए। 
  
उन्होंने अमेरिका को यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2005 में भारत के साथ अमेरिका का असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता भारत के विश्वसनीय परमाणु अप्रसार के रिकॉर्ड को देखकर हुआ था। 
 
अमेरिका के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय पाकिस्तान के परमाणु शस्त्र एवं प्रक्षेपास्त्र प्रणाली के नियंत्रण में रखने के लिए उसके साथ उसी प्रकार का असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग करार के बारे में सोच रहा है जैसा भारत के साथ वर्ष 2005 में हुआ था।
 
अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में बहुत गुपचुप तरीके से काम हो रहा है। अमेरिका के अधिकारी इस कदम को इसलिए बहुत अहम मान रहे हैं क्योंकि इससे संसार के सबसे खतरनाक संकट को नियंत्रित किया जा सकेगा। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया