Indian Air Force के नए चीफ एयर मार्शल भदौरिया होंगे

Webdunia
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (20:26 IST)
नई दिल्ली। वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को भारतीय वायु सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ का स्थान लेंगे, जो इस महीने के अंत में सेवा निवृत हो रहे हैं। 
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने बताया कि सरकार ने एयर मार्शल भदौरिया को नया वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 सितम्बर को पदभार ग्रहण करेंगे।
 
वह गत मई में ही एयर मार्शल अनिल खोसला के स्थान पर वायु सेना उप प्रमुख बनाए गए थे। एयर मार्शल भदौरिया को 15 जून 1980 में वायु सेना की लड़ाकू विंग में कमीशन मिला था। मेरिट में सर्वोच्च स्थान पर रहने के लिए उन्हें ‘स्वोर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया था। 
 
भारतीय वायु सेना के नए चीफ भदौरिया को 4000 घंटे से भी अधिक की उडान का अनुभव है और वह अब तक 26 तरह के लड़ाकू विमान उडा चुके हैं। लगभग 40 वर्ष के करियर में विभिन्न महत्वपूर्ण और संचालन तथा प्रशासनिक पदों पर रहे हैं। एयर मार्शल भदौरिया फ्रांस से खरीदे जाने वाले राफेल लड़ाकू विमान के सौदे के लिए बातचीत करने वाली टीम के अध्यक्ष भी रहे हैं। 
 
एयर मार्शल भदौरिया दक्षिण पश्चिम के महत्वपूर्ण सेक्टर में जगुआर लड़ाकू विमान के स्क्वैड्रन के कमांडर और विभिन्न उडान परीक्षकण केन्द्रों के निदेशक भी रहे हैं। देश में ही बने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के उडान परीक्षण केन्द्र की कमान भी वह संभाल चुके हैं। 
 
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट के अलावा भदौरिया रूस की राजधानी मास्को में भी कार्य कर चुके हैं। विभिन्न अभियानों में उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें अतिविशिष्ट और परमविशिष्ट पदकों से सम्मानित किया जा चुका है। एयर मार्शल भदौरिया को भी इसी महीने के अंत में सेवा निवृत होना था लेकिन सरकार ने उन्हें नए सेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंप कर बड़ी भूमिका दी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख