Hanuman Chalisa

युद्ध से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना का 'बी प्लान'

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (15:50 IST)
नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने गुरुवार को कहा कि डोकलाम से लगी चुम्बी घाटी में अभी भी चीनी सैनिकों की मौजूदगी बनी हुई है हालांकि दोनों सेनाओं के बीच आमने-सामने की स्थिति नहीं है और न ही कोई गतिरोध है।
 
एयर चीफ मार्शल ने वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर से पहले यहां वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि भले ही भारतीय वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों के 42 स्कवैड्रनों की निर्धारित संख्या नहीं हो, लेकिन उसके पास दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध से निपटने के लिए 'बी प्लान' है। 
 
डोकलाम गतिरोध के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आमने-सामने की स्थिति नहीं है, लेकिन चुम्बी घाटी में उनके (चीन) सैनिक अभी भी मौजूद हैं। उम्मीद है कि भविष्य में अभ्यास समाप्त होने के बाद ये सैनिक वापस चले जाएंगे। 
 
उन्होंने कहा कि डोकलाम क्षेत्र में लगभग ढाई महीने चले गतिरोध के दौरान किसी भी समय वायु सेनाओं के बीच गतिरोध की स्थिति नहीं बनी और दोनों ही ओर से वायु सीमाओं या अन्य निर्धारित सीमाओं का उल्लंघन नहीं किया गया। चुम्बी घाटी डोकलाम के निकट स्थित है।
 
उल्लेखनीय है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच डोकलाम में गत 16 जून को शुरू हुआ गतिरोध दोनों सरकारों के बीच उच्च स्तर पर बातचीत के बाद 28 अगस्त को दूर हो गया था और दोनों सेनाएं गतिरोध की जगह से पीछे हट गई थीं। 
 
वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों की कमी के मद्देनजर भारत के दो मोर्चों पर एक साथ निपटने की क्षमता के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मौजूदा भू-राजनैतिक स्थिति में दो मोर्चों पर युद्ध की संभावना काफी कम है। लेकिन यदि ऐसी नौबत आती है तो भले ही वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों के निर्धारित स्कवैड्रन न हों लेकिन उसके पास थल सेना और नौसेना के साथ मिलकर इस तरह की या किसी भी अन्य आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक 'प्लान बी' मौजूद है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख