भारतीय वायुसेना ने अंडमान-निकोबार में आम नागरिकों के लिए शुरू की उड़ान

Webdunia
रविवार, 7 अगस्त 2016 (11:17 IST)
कोलकाता। भारतीय वायुसेना ने दूरस्थ अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आम नागरिकों के लिए  हफ्ते में 2 बार उड़ान सेवा शुरू की है। वायुसेना के चालक दल द्वारा संचालित डोर्नियर 228  विमान पोर्ट ब्लेयर को द्वीप समूह के दक्षिण में स्थित कार निकोबार और कैंपबेल बे द्वीपों से  जोड़ता है।
 
वायुसेना के इस विमान का इस्तेमाल सिर्फ रक्षा बलों के लिए होता आया है और आम  नागरिकों के लिए इसका इस्तेमाल केवल आपात स्थिति में ही किया जाता है, ऐसे में यह  अपवाद है।
 
फिलहाल इस वायु सेवा क्षेत्र में केवल पवनहंस हेलिकॉप्टर ही सक्रिय है और यह भी कैंपबेल के  चुनिंदा द्वीपों में ही उपलब्ध है।
 
केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एके सिंह ने बताया कि कार  निकोबार तक की एयर इंडिया की विस्तारित उड़ान विमान की लीज खत्म होने के कारण हाल  ही में बंद हो गई थी इसलिए हमने रक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से  अंतरद्वीपीय संपर्क को सुधारने का अनुरोध किया था।
 
उन्होंने पोर्ट ब्लेयर से बताया कि रक्षा मंत्रालय ने आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए हमें  विमान उपलब्ध करवाया है। यात्रियों से भाड़ा वसूलकर हम वायुसेना को उड़ान के घंटों के  आधार पर निर्धारित शुल्क अदा कर रहे हैं। 
 
द्वीप समूह के निवासियों के लिए टिकट का भाड़ा कम रखा गया है। वायुसेना का डोर्नियर  विमान 1 घंटे में पोर्ट ब्लेयर से कार निकोबार द्वीप पहुंच जाता है। यहां से कैंपबेल बे पहुंचने  में और 1 घंटा लगता है। द्वीप समूह के सभी एयरबेस, हवाई पट्टियां और हेलिपैड सेना के  नियंत्रण में हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख