डॉग का एक इशारा ‍मिला और 'दुश्मन ड्रोन' पर झपट पड़ा कमांडो चील, जानिए क्या हैं इसकी खूबियां...

Webdunia
बुधवार, 30 नवंबर 2022 (13:43 IST)
नई दिल्ली। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में दुश्मन देश के ड्रोन सुरक्षाबलों की मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं। हमारे सुरक्षाबल उन्हें नष्ट भी कर देते हैं। लेकिन, अब भारतीय सेना ने ऐसा कमांडो तैयार किया है, जो आसमान में उड़ते ड्रोन को वहीं अपने पंजों में दबोच लेगा। यह है चील कमांडो 'अर्जुन' (Commando Kite Arjun)। सेना ने उत्तराखंड के औली में अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास के दौरान इसका परीक्षण भी किया। 
 
ड्रोन को नष्ट करने के इस काम में विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्ते और चीलों को लगाया जाएगा। भारतीय सेना के लिए इन चील और कुत्तों को प्रशिक्षण मेरठ के रीमाउंट वेटरीनरी कोर में दी जा रही है। कहा जा रहा है कि परीक्षण पूर्ण होने पर इन्हें भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा।
 
दरअसल, ड्रोन इतने नीचे उड़ते हैं कि ये रडार की पकड़ में नहीं आ पाते। ऐसे में ये चील कमांडो काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। चील रूपी यह 'अर्जुन' कमांडो देखते ही देखते दुश्मन ड्रोन को ठिकाने लगा देगा। 
 
क्या है चील की खासियत : सेना के मुताबिक चील के शरीर की लंबाई 15 से 23 इंच होती है, जबकि इसके पंखों की लंबानी 30 से 45 इंच के करीब होती है। यह पक्षी 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। आसमान में ऊंचाई में उड़ने में सक्षम यह इस पक्षी की नजर काफी तेज होती है। ऊपर से ही यह अपने शिकार को देख लेता है और झपट्‍टा मारकर अपने शिकार को दबोच लेता है। इसीलिए 'चील झपट्टा' कहावत काफी मशहूर है। 
<

Indian Army's new Anti-Drone Weapon.

In Pic : #IndianArmy is training Kites to prey on hostile UAVs.#IADN pic.twitter.com/sr252xR05r

— Indian Aerospace Defence News (IADN) (@NewsIADN) November 29, 2022 >
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने 24 नवंबर को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। वहीं अमृतसर इलाके में बीएसएफ की एक महिला कर्मी ने ड्रोन को गोली मारकर गिरा दिया था। दरअसल, इन दिनों सीमापार से ड्रोन के माध्यम से हथियार, नकदी एवं ड्रग्स बड़ी मात्रा में सप्लाय किए जा रहे हैं। निकट भविष्य में चील की मदद से कोई भी ड्रोन नहीं बच पाएगा।  (फोटो : साभार)
written and edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख