अब गंभीर रूप से जले सैनिकों का होगा उपचार, पहली तरह का त्वचा बैंक शुरू

प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम करेगी काम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 जून 2024 (16:45 IST)
Indian Army's skin bank launched : भारतीय सेना (Indian Army) ने अपनी तरह की पहली त्वचा बैंक (skin bank) सुविधा शुरू की है जिसका उद्देश्य सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों के लिए गंभीर रूप से जलने और अन्य त्वचा संबंधी रोगों के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि त्वचा बैंक में प्लास्टिक सर्जन, ऊतक इंजीनियर और विशेष तकनीशियनों सहित उच्च प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम काम करेगी।
 
पहली त्वचा बैंक सुविधा खोलने की घोषणा : उसने कहा कि यहां सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में अपनी तरह की पहली त्वचा बैंक सुविधा खोलने की घोषणा की है। चिकित्सा सेवा महानिदेशक (डीजीएमएस) (सेना) और कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अरिंदरम चटर्जी ने इस त्वचा बैंक के उद्घाटन को सेना के सदस्यों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की वापसी कराने वाली प्रियंका गांधी अब दक्षिण भारत में BJP के लिए बनेंगी चुनौती?

विराट कोहली बने सबसे बड़े सेलिब्रिटी ब्रांड, दूसरे नंबर पर रणवीर

नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी तो कितनी होगी सैलेरी, मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मराठा समुदाय को OBC कोटे से आरक्षण पर क्या बोले छगन भुजबल?

लोकसभा में इस बार एक ही गांधी, परिवार के 3 सदस्य नहीं आएंगे नजर

अगला लेख
More