भारतीय तटरक्षक ने संकट में फंसे एमवी कंचन के चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया

Webdunia
गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (22:09 IST)
गुजरात के उमरगाम में फंसे मोटर वेसल (एमवी) कंचन के सभी 12 चालक दल के सदस्यों को बचाया। समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को दिनांक 21 जुलाई की दोपहर में डीजी संचार केंद्र, मुंबई से सूचना मिली थी कि खराब मौसम के बीच एमवी कंचन के ईंधन में संदूषण के कारण उसका इंजन ख़राब हो गया है।

जहाज़ पर और कोई विद्युत शक्ति नहीं है। शाम को जहाज के मास्टर ने सूचित किया कि एमवी कंचन, जो स्टील कॉइल को कार्गो के रूप में ले जा रहा था, का लंगर टूट गया है और स्टारबोर्ड (दाईं) की ओर झुक रहा है।

एमआरसीसी मुंबई ने तुरंत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नेट (आईएनए) को सक्रिय कर दिया और एमवी हर्मीज़ को तुरंत संकट में पड़े पोत की ओर मोड़ दिया गया। समुद्र में खराब मौसमी हालात का सामना करते हुए एमवी हर्मीज ने तेजी से रात में ऑपरेशन करते हुए एमवी कंचन के चालक दल के सभी 12 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया।

फंसे हुए पोत की मदद के लिए मुंबई के डीजी शिपिंग द्वारा इमरजेंसी टोइंग वेसल (ईटीवी) वाटर लिली को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा पोत मालिकों द्वारा पोत को सहायता प्रदान करने के लिए दो टग तैनात किए गए हैं। (फोटो : पीआईबी गुजरात)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

डिप्रेशन, एंग्जायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृत्ति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

अगला लेख