भारतीय विशेषज्ञों ने छेड़ा राग तिब्बत, तिलमिलाए चीन ने दी युद्ध की चेतावनी

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (17:58 IST)
नई दिल्ली। तिब्बत चीन के लिए दुखती रग है, जैसे ही उस पर कोई हाथ रखता है तो वह तिलमिला उठता है। विशेषज्ञों ने जब भारत को 'तिब्बत कार्ड' खेलने की सलाह दी तो बौखलाए चीन ने युद्ध की चेतावनी दे दी। चीन ने कहा कि यदि अमेरिका के साथ मिलकर भारत ने तिब्बत का मुद्दा उठाया तो दोनों देशों के बीच संबंध पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।
ALSO READ: भारत के लिए अच्छी खबर, चीन और पाकिस्तान को लेकर नहीं बदलेगा अमेरिका का रुख
ग्लोबल टाइम्स में छपे लेख में कहा गया कि भारत में ब्रह्म चेलानी जैसे कुछ विशेषज्ञों ने भारत को सलाह दी है कि उसे अमेरिका के साथ मिलकर तिब्बत कार्ड खेलना चाहिए। एक अन्य पूर्व भारतीय कूटनीतिज्ञ दीपक वोहरा ने लिखा है कि यदि तिब्बत अलग रास्ता चुनता है तो चीन के टुकड़े हो जाएंगे या फिर उसे साम्यवाद का रास्ता छोड़ना होगा। वोहरा ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो दुनिया और अधिक सुरक्षित जगह हो जाएगी।
 
विदेश मामलों के भारतीय विशेषज्ञों की टिप्पणी से बौखलाए चीन ने कहा कि तिब्बत चीन का हिस्सा है और भारत सरकार इसे मान्यता देती आई है। लेख में कहा गया है कि यदि भारत इन विशेषज्ञों की सलाह को मानता है तो भारत-चीन संबंध पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। इससे युद्ध भी भड़क सकता है।
 
लेख में यह भी कहा गया कि भारत अपने फायदे के लिए तिब्बत का साथ देता आया है। तिब्बत की कथित निर्वासित सरकार भारत में ही चल रही है। इसमें कहा गया कि वे नहीं जानते कि तिब्बत का सवाल दोनों देशों के बीच कितना संवेदनशील है। ये लोग आग से खेल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख