कामगार महिलाओं के लिए भयावह है भारत की गर्मी : हिलेरी क्लिंटन

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (09:47 IST)
अहमदाबाद, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत की गर्मी को उन महिलाओं के लिए भयावह बताया है जो अलग अलग तरह के मजदूरी के काम करती हैं। क्लिंटन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं। अहमदाबाद में हिलेरी ने 'सेल्फ इम्पावर्ड वुमेन एसोसिएशन' (एसईडब्ल्यूए) के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एसईडब्ल्यूए की संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी।

हिलेरी ने जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली गर्मी अनौपचारिक क्षेत्रों में महिला मजदूरों के लिए एक अतिरिक्त चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि गर्मी उन महिलाओं के जीवन को प्रभावित करती है जो मजदूरी का काम करती हैं। एक वैश्विक 'क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड' इस चुनौती से निपटने में मदद करेगा।

क्लिंटन ने कहा कि इस बारे में चिंता कर रहे लोगों का एक समूह क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड शुरू करने में मदद करने के लिए साथ आया है। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला फंड होगा। क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने एसईडब्ल्यूए की निदेशक रीमाबेन नानावती से बात की है कि गर्मी नई चुनौती है क्योंकि यह महिला ट्रेड यूनियन के सदस्यों के हर काम को प्रभावित करेगी।

उन्होंने कहा कि फिर चाहे आप निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हों या फिर कचरा रिसाइकिल, फेरीवाले, फुटपाथ पर सामान बेचने वाले, किसान या फिर प्लास्टिक के क्षेत्र में महिलाओं पर पर्यावरण में आ रहे बदलावों से गर्म होते मौसम का असर पड़ा है। इससे महिला कामगारों की आय भी प्रभावित हुई है।
edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा

अगला लेख